Post Views 31
December 23, 2022
नशीला पदार्थ खिलाकर घर के लोगों को बेहोश करने के बाद घर से जेवरात व नगदी चुराने वाले नेपाली गिरोह का पर्दाफाश
जिला स्पेशल टीम व पुलिस थाना कोतवाली की संयुक्त कार्रवाई, दो नेपाली गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
शुक्रवार को व्रता अधिकारी उत्तर छवी शर्मा ने 21 अक्टूबर 2022 को कोतवाली थाना अंतर्गत हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि 21.9. 2022 को महाराष्ट्र मंडल के पास स्थित अनिल जिंदल के घर में काम करने वाले नेपाली नौकर द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अनिल जिंदल व अन्य परिवार जनों को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर लाखों रुपए की नकदी व जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने नेपाली गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर को श्रीमती अरुणा जिंदल ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट पेश की कि उनके घर में काम कर रहे परिवार के सदस्यों को नेपाली नौकर ने बेहोशी की दवा खाने में मिलाकर दे दी। जिसके बाद सभी लोग बेहोश हो गए और नेपाली नौकर कृष्णा ने अपने साथियों को बुलाकर घर में रखी नकदी व जेवरात चुरा लिये और फरार हो गए। जिस पर सदर कोतवाली थाने में प्रकरण संख्या 217 /22 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक चूना राम के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वृत्ता अधिकारी उत्तर श्रीमती छवि शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली व डी एस टी प्रभारी के नेतृत्व में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। जिसमें कोतवाली थाना अधिकारी सुधीर उपाध्याय, उप निरीक्षक देवा राम, हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार, कांस्टेबल सोनवीर,सोनू, शेर सिंह,साइबर सेल से सहायक उपनिरीक्षक रणवीर सिंह, डी एस टी से जगमाल दाहिमा, रामबाबू शर्मा ,सीताराम हेड कांस्टेबल स्पेशल टीम, अजीत सिंह,संतराम, रामनिवास चौधरी और सुरेश चौधरी को शामिल किया गया ।
जिन्होंने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कचहरी रोड व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कठिन परिश्रम के बाद सुमन सिंह उर्फ शंकर उर्फ मान बहादुर लोहार गांव श्री लंका टोल आंतरिया जिला कैलाली पुलिस थाना मालाखेती चौकी नेपाल और उपेंद्र शाही पुलिस थाना राकम करनाली जिला राज्य देश नेपाल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने मालिक का विश्वास जीतकर खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और अपने साथियों को बुलाकर घर में रखे कीमती जेवरात चुरा लिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved