Post Views 61
November 2, 2022
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की प्रशासनिक शुरुआत के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हेलीकॉप्टर के जरिए उदयपुर से पुष्कर पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, पूर्व विधायक नसीम अख्तर, गोपाल बाहेती, डॉ राजकुमार जयपाल, उद्योग मंत्री शकुंतला रावत सहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला उसे मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया झंडारोहण, बीते 100 साल में पहली बार सांयकाल में हुआ झंडारोहण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तमाम सुरक्षा इंतजामों के बीच मेला मैदान पहुंचे । वहां पंडित कैलाश नाथ दाधीच ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करवाई। जिसके बाद झंडारोहण की परंपरा का निर्वाह किया गया । झंडारोहण के अंत में राष्ट्रगान गाकर पुष्कर मेले की आधिकारिक शुरुआत की गई। गौरतलब है कि पुष्कर मेले की शुरुआत से ही मुहूर्त के अनुसार सुबह झंडारोहण की परंपरा को निभाया जाता है। बीते 100 साल में यह पहली बार होगा जब कर मेले का झंडारोहण सायंकाल में किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved