Post Views 11
November 2, 2022
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर के संभाग प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा की अगुवाई में कर्मचारी संघ के चार पदाधिकारियों ने सीएम गहलोत से जयपुर प्रस्थान के समय अजमेर के किशनगढ़ हवाई पट्टी पर मुलाकात की। इस अवसर पर अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत द्वारा सीएम गहलोत का हार्दिक अभिनंदन किया गया। सीएम गहलोत से मुलाकात करने वालों में जिला अध्यक्ष और संभाग प्रभारी कांति कुमार शर्मा ,उपाध्यक्ष कैलाश चंद मेहरा और दिग्विजय नाथ शर्मा महेश कुमार शर्मा,मोहन लाल बिलवाल,मोहनलाल चंडालिया सदस्य शामिल थे।
राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर के संभाग प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा ने सीएम गहलोत द्वारा जो राज्य कर्मचारियों के लिए जो समय-समय पर घोषणा की जा रही है जैसे ओपीएस लागू करना/आरजीएचएस योजना के अंतर्गत ₹10 लाख का इलाज फ्री करना/संविदा कर्मचारियों को एक उपयुक्त स्थान देने के लिए जो निर्णय किया है वह स्वागत योग्य है। उन्होंने भर्तियां और जो प्रकरण जो प्रक्रिया चालू की/बेरोजगारों को रोजगार के लिए/कैशलेस चिकित्सा सुविधा/समय पर पदोन्नति आ/समय पर महंगाई भत्ते का भुगतान और बोनस का भुगतान/और भी घोषणा है जो समय समय पर कर्मचारियों में की जा रही है उसके लिए सीएम गहलोत धन्यवाद अर्पित कर उन्हें स्मृति चिन्ह से भेंट कर कर्मचारी नेताओं ने आभार प्रकट किया।
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत अजमेर के संभाग प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष कांति कुमार शर्मा ने सीएम गहलोत से इस मुलाकात के दौरान कर्मचारियों की मांगों के संबंध में 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा। सीएम गहलोत को दिए ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि आरजीएचएस योजना के तहत जो नाक कान और सुनने की मशीनें और गले के ऑपरेशन और उसमें लगने वाले उपकरणों पर इसमें किसी प्रकार का ने प्रावधान नहीं कर रखा है। जबकि 10 लाखत क का इलाज फ्री है तो यह जो नाक कान गले के अंदर जो उपकरण लगते हैं उनको भी आरजीएचएस योजना में शामिल करके और जनता को इसका लाभ दिलाया जाए सीएम गहलोत ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में तत्काल कार्यवाही कर राहत प्रदान करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved