For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142712276
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा |  Ajmer Breaking News: अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए |  Ajmer Breaking News: हनुमान सिंह राठौड़ बने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 41वें अध्यक्ष , राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करना सबसे बड़ा लक्ष्य- बोर्ड अध्यक्ष |  Ajmer Breaking News: मोडी मोहल्ला शिव शक्ति कॉलोनी लोहागल में आज तक नहीं पहुंचा बीसलपुर का पानी, क्षेत्रवासी पहुंचे कलेक्टर के दर, |  Ajmer Breaking News: श्री खाटू श्याम यात्रा सेवा समिति नरसिंहपुरा जोसगंज क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक को सोपा गया ज्ञापन, |  Ajmer Breaking News: पीहर पक्ष द्वारा बेटी को दिए गए मकान पर पति की नजर, पत्नी का मकान हड़पने के लिए पति ओर ससुराल वाले करते है मारपीट, | 

अजमेर न्यूज़: सेवन वंडर, पाथवे सहित विभिन्न कामों का लोकार्पण करवा कर अपनी और ठेकेदार की ग़लतियों और अनियमितता को छिपाने का प्रयास कर रहे है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी - नीरज जैन 

Post Views 31

November 1, 2022

जैन ने कहा कि स्मार्ट सिटी में बनाई वैशाली नगर एवं शास्त्री नगर की सड़को पर काम पूर्ण हुए बिना ही उनका उद्घाटन मुख्यमंत्री से करवा कर ठेकेदारों को फ़ायदा पहुँचाया जा रहा है

सेवन वंडर, पाथवे सहित विभिन्न कामों का लोकार्पण करवा कर अपनी और ठेकेदार की ग़लतियों और अनियमितता को छिपाने का प्रयास कर रहे है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी - नीरज जैन 
अजमेर ॥ दिनांक 1/11/22
राजस्थान के मुख्य मंत्री अशोक गहलोत द्वारा स्मार्ट सिटी के कामों का किए जाने वाले लोकार्पण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों और ठेकेदारों की अनियमितता, भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण पर पर्दा डालने जैसा है ! 
उपमहापौर नीरज जैन ने स्मार्ट सिटी के द्वारा बनाए गए सेवन वंडर और पाथ वे के निर्माण में सरकार द्वारा घोषित “नो कंस्ट्रक्शन” का उल्लंघन है और मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवा कर उनको भी इस कदाचार का दोषी बनाने का षड्यंत्र रचा गया है ॥ 
जैन ने कहा की एक और राज्य सरकार के गजट नोटिफिकेशन में आनासागर संगरक्षित झील घोषित किया जा कर वहाँ  किसी भी तरह के निर्माण और मिट्टी भरने पर रोक लगाई हुई है वहीं दूसरी और अधिकारी उसी का उल्लंघन कर आनासागर झील में मिट्टी भर कर झील को छोटा कर निर्माण करवाया है ! 
हालत यह है की पाथवे बनाने के लिए झील में मिट्टी तो भरी ही वहीं वेटलेंड को बाहर निकाल कर भू माफियाओं को उस पर निर्माण की अवैधानिक और अघोषित स्वीकृति प्रदान कर दी है जिसके कारण झील के पेटे में लगातार निर्माण हो रहे है जिस से आँखे मूँद कर मौन स्वीकृति सी दे रखी है ॥ 
ज्ञात रहे कि पूर्व में इस पर अजमेर के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों ने घटिया निर्माण और झील के स्वरूप से छेड़ छाड़ किए जाने पर आपत्ति किए जाने और चेताये जाने पर भी स्मार्ट सिटी के अधिकारी अपनी हठधर्मिता से आना सागर झील को ख़त्म करने पर तुले है जैन ने कहा कि शहर भर में स्मार्ट सिटी के कामों में ठेकेदारों को फ़ायदा पहुँचाये जाने के लिए किसी भी घटिया निर्माण पर कोई कार्यवाही नहीं की गई !
जैन ने कहा कि स्मार्ट सिटी में बनाई वैशाली नगर एवं शास्त्री नगर की सड़को पर काम पूर्ण हुए बिना ही उनका उद्घाटन मुख्यमंत्री से करवा कर ठेकेदारों को फ़ायदा पहुँचाया जा रहा है ॥
हाल ही में स्मार्ट सिटी के घटिया निर्माण सहित विभिन्न कामों में स्मार्ट सिटी के मूल भावना से छेड़ छाड़ किए जाने की शिकायत पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी ने जाँच के आदेश दिए थे ! 
बजाय ठेकेदारों पर कार्यवाही करने और निर्माणों की थर्ड पार्टी जाँच करवाने और शिकायत का जवाब देने के तुरत फुरत में मुख्यमंत्री से उद्घाटन करवा कर अनियमित और घटिया निर्माण पर पर्दा डालने का काम अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है !
जिससे की उनके कुकृत्य par सरकार की मोहर लग जाये !जैन ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की गलती का ख़ामियाज़ा आने वाले समय में अजमेर की जनता को भुगतना पड़ेगा ! और इस पूरे कृत्य में भ्रष्टाचार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता ॥

नीरज जैन,उपमहापौर, नगर निगम अजमेर

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved