Post Views 11
November 1, 2022
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/यात्री टिकट प्रणाली का अजमेर दौरा
आज 1 नवंबर 2022 को नई दिल्ली से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/यात्री टिकट प्रणाली श्री सुधीर त्यागी अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर अजमेर स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया| निरीक्षण के अंतर्गत उनके द्वारा टीटी लॉबी, बुकिंग लॉबी, एटीवीएम मशीन, क्यूआर कोड आदि का निरीक्षण किया व उपस्थित अधिकारियों वह कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए| उन्होंने हैंड हेल्ड मशीन (एच एच टी) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी और इसकी अधिकारिक इस्तेमाल पर बल दिया ताकि यात्रियों को लाभ हो सके | उन्होंने टी लाबी मे 100 प्रतिशत कार्य कंप्यूटर करने के निर्देश दिए साथ ही ऑनलाइन ई एफ टी भी ऑनलाइन जारी करने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि पेपर रिजर्वेशन चार्टइंग पूर्णतया बंद हो और सभी कार्य हैंड हेल्ड मशीन पर डिजिटल रूप में किए जाए इससे यात्रियों को अधिक लाभ होगा| सभी ट्रेनों में एंड हेल्ड मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए | इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य आईटीआई टिकट चेकिंग स्टाफ उपस्थित था|
अजमेर डी यार्ड में ब्रिज नंबर 344 (अंधेरी पुलिया) 14 दिन बंद रहेगा
अजमेर में डी यार्ड में ब्रिज नंबर 344 की दीवारों की जेकटिंग संबंधित इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है । इस कार्य के लिए इस ब्रिज के अंदर से जो रास्ता है उसे बंद करके यह कार्य किया जाएगा। इस कारण दिनांक 02.11.2022 से 15.11.2022 तक इस रास्ते को आवागमन हेतु बंद रखा जाएगा। इस अवधि के दौरान इस पुलिया का उपयोग करने वाले आमजन समपार फाटक संख्या 45 व फ्रेजर रोड अंडरपास पुलिया का उपयोग कर सकेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved