Post Views 11
November 1, 2022
अजमेर मंडल पर ऑनलाइन वेन्डर्स मीट का आयोजन
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अजमेर मंडल पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज दिनांक 01.11.2022 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत की अध्यक्षता में ऑनलाइन वेन्डर्स मीट का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत मंडल के स्टेशनों से संबंधित खानपान, पार्किंग, पे एंड यूज, विज्ञापन, सफाई एवं लीजिंग इत्यादि से संबंधित ठेकेदारों, वेन्डर्स और वाणिज्य निरीक्षको ने भाग लिया। इस ऑनलाइन सेमिनार में पारदर्शिता अपनाने, भ्रष्टाचार से बचाव व सतर्कता संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई और सुझावों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत ने वेंडर्स से चर्चा करते हुए उनके द्वारा अपनी स्टॉल्स पर उचित रेट लिस्ट लगाने, यात्रियों से दुर्व्यवहार न करने, यदि किसी कर्मचारी से किसी प्रकार की शिकायत हो तो सूचना देने, रिश्वत न देने, अच्छी क्वालिटी का सामान रेल यात्रियों को उपलब्ध कराने व स्वच्छता बनाए रखने संबंधित निर्देश दिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेक रावत ने सभी वेंडर्स से वेंडिंग संबधित समस्याओं का जाना और उनका शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया साथ ही उनके सुझाव भी पूछे | इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री सुखराम भी उपस्थित थे | सेमिनार में 35 से अधिक ठेकेदार, वेन्डर्स व रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved