Post Views 251
November 1, 2022
राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर और अजमेर लेखिका मंच एवं सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 1 नवंबर को हुआ। जिसका विषय प्रभा खेतान का कथा संसार था। दो सत्रों में संगोष्ठी का होटल रॉयल मिलोंज जयपुर रोड अजमेर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ ।
प्रथम सत्र की मुख्य अतिथि अजमेर की उप अधीक्षक श्रीमती छवि शर्मा थी तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रसिद्ध कवि श्री रास बिहारी गौड़ थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवम डॉ शारदा देवड़ा व डॉ छाया शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से किया गया।। संगोष्ठी का श्रीगणेश अजमेर लेखिका मंच की संयोजिका डॉ मधु खंडेलवाल द्वारा संगोष्ठी के कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अतिथि परिचय से हुआ ।पुष्पा शर्मा और काजल खत्री द्वारा मंच के गीत को स्वर लहरी में पिरोया गया । कार्यक्रम में अजमेर लेखिका मंच के प्रतिवेदन का विमोचन एवं अजमेर लेखिका मंच की संयोजिका डॉ मधु खंडेलवाल की पुस्तक( जो कि राजस्थान साहित्य अकादमी के सहयोग से ही प्रकाशित है) पुस्तक संवेदनाओं के सागर का विमोचन भी किया गया ।पुस्तक के विमोचन के उपरांत पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा देश के जाने-माने साहित्यकार श्रीमान रासबिहारी गौड़ ने की। एवं प्रतिवेदन का संक्षिप्त परिचय भारती प्रकाश द्वारा दिया गया । इस बार का लेखिका मंच का एक्सीलेंट अवार्ड श्रीमती पायल गुप्ता के नाम रहा।इस मौके पर खचाखच भरे हुए सभागार में श्रीमती कुंदन सिंह हिंदी की विभागाध्यक्षा मेयो कॉलेज अजमेर ने की नोट स्पीकर के रूप में प्रभा खेतान का कथा संसार विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की । तत्पश्चात मुख्य अतिथि छवि शर्मा ने अजमेर लेखिका मंच के रचनाकारों की प्रशंसा की तथा एक गजल सुना कर वाहवाही लूटी ।कार्यक्रम संयोजक डॉ बसंत सिंह सोलंकी ने लेखिका मंच के कार्य को ऊर्जा वर्धक बताते हुए अकादमी द्वारा पुस्तकों को नि:शुल्क प्रकाशन की जानकारी दी ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved