Post Views 11
November 1, 2022
मुख्यमंत्री के आने से पहले गऊ घाट के बाहर सड़क पर फटे पर लगाई कारी
कल की खबर में हमने पुष्कर सरोवर के मुख्य गऊ घाट के एतिहासिक महत्व और वर्तमान की पीड़ा को प्रमुखता के साथ उजागर किया था ।खबर में यह बताया गया था कि किस तरह यह घाट प्रशासनिक और अन्य संगठनों की अनदेखी का शिकार है ।खबर में यह भी बताया गया था की प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने और अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरोवर पूजन का कार्यक्रम ब्रह्म घाट पर रखा है ।साथ ही खबर में यह भी बताने का प्रयास किया गया कि मेले से पहले मुख्य घाट के बाहर ब्रह्मा मंदिर अस्थाई समिति की और से बनाई गई गयी धौलपुरी सडक़ के पत्थर किस तरह उखड़े हुए है और मेले के दौरान इस लापरवाही के कारण भगदड़ मच सकती है या कोई अप्रिय घटना हो सकती है । खबर के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और आनन फानन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुष्कर आने से पहले सोमवार रात को ही सड़क की मरम्मत कर फटे पर कारी लगाने का प्रयास किया गया ।स्थानीय लोगो का कहना है कि जान बूझकर मुख्य घाट के महत्व के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ।बहरहाल अब देखना होगा कि आखिरकार कब इस मुख्य घाट के अच्छे दिन आएंगे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved