Post Views 11
November 1, 2022
प्रेम फाउंडेशन द्वारा सर्दी को मध्य नजर रखते हुए जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों व खाद्य सामग्री का वितरण
मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि और प्रेस क्लब के संरक्षक पत्रकार नाथूराम शर्मा व सदस्यों ने गर्म कपड़ों का किया वितरण
शीत ऋतु को मद्देनजर रखते हुए पुष्कर के प्रेम फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों व खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रेम फाउंडेशन के अध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित, मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष शिव स्वरूप महर्षि, प्रेस क्लब के संरक्षक पत्रकार नाथूराम शर्मा और संस्था के सदस्यों ने जरूरतमंद गरीब परिवारों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल, स्वेटर और खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर कई तरह के सेवा कार्य किए जाते हैं।
।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved