Post Views 331
November 1, 2022
नसीराबाद रोड स्थित शिव शक्ति महादेव मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
अन्नकूट महोत्सव में 201 किलो सब्जी और 101 किलो मिश्रित अनाज चावल का भोग पकाकर श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद
दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा के साथ ही हिंदू धर्मावलंबी अन्नकूट महोत्सव के आयोजन करते हैं। इसी कड़ी में नसीराबाद रोड स्थित शिव शक्ति महादेव मंदिर पर लगातार चौथे वर्ष अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
आयोजक स्वयं श्री सांवरिया सेठ की ओर से आयोजित इस अन्नकूट महोत्सव में मंदिर के पुजारी पीयूष दाधीच ने पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चारण के साथ भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया। इसके पश्चात आमजन और नागरिकों को आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। अन्नकूट महोत्सव में 201 किलो मिश्रित सब्जियों के साथ ही 101 किलो मिश्रित अनाज चावल आदि को पकाकर भोग बनाया गया और श्रद्धालुओं में बांटा गया। इस मौके पर धर्म प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, हेमा कंवर, अजय सिंह, गुड्डा कंवर, विजय सिंह, विनय प्रताप सिंह सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved