Post Views 21
October 31, 2022
राष्ट्रीय एकता दिवस
राष्ट्र की अखण्डता के लिए ली शपथ
अजमेर 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए जिले की कार्यालयों में राष्ट्र की अखण्डता के लिए शपथ ली गई। संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. मेहरा ने संभगीय आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्र की अखण्डता, एकता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं संयुक्त निदेशक श्रीमती पुष्पा सिंह भी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा के साथ शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों एवं सेक्शनों के अधिकारियों-कार्मिकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुरदर्शिता एवं कार्यों को याद किया। देश में आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने का संकल्प लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved