Post Views 11
October 31, 2022
पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष और भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य धर्मेश जैन ने आनन-फानन में स्मार्ट सिटी के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को घेरा
जैन ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे पुष्कर में स्मार्ट सिटी के डिजिटल लोकार्पण करने के बजाए स्मार्ट सिटी के कार्यों का अवलोकन कर वस्तु स्थिति जांचें
जैन द्वारा लिखे गए पत्र में बताया गया है कि स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए पाथवे सेवन वंडर दोनों ही नो कंस्ट्रक्शन जोन में है और साथ ही पाथवे के बाद छोड़ी गई जमीन में अधिकारियों द्वारा करोड़ों रुपए का घोटाला किया गया है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों द्वारा आनासागर झील के डूब क्षेत्र में मिट्टी डालकर पाथवे बनाया गया है। आनासागर झील की भराव क्षमता आधी कर दी गई है। स्मार्ट सिटी के द्वारा पाथवे और सेवन वंडर के कार्यों की अनियमितताओं के उजागर होने पर उच्चस्तरीय जांच कमेटी हाईकोर्ट द्वारा तय की गई साथ ही केंद्र सरकार ग्रीन सिग्नल कोर्ट में भी उक्त कार्य की जांच लंबित है। बावजूद इसके अधिकारी अपने पापों पर पर्दा डालने के लिए मुख्यमंत्री से इन कार्यों का डिजिटल लोकार्पण कराना चाहते हैं।
उन्होंने बयान के माध्यम से मांग की है कि अजमेर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों का डिजिटल लोकार्पण करने से पहले इन कार्यों में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved