For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142438327
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 12वाँ योग दिवस रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 08.00 बजे तक ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड, अजमेर में मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजमेर अभियन्ता संस्थान का तीन दिवसीय योग कार्यक्रम संपन्न |  Ajmer Breaking News: ऎतिहासिक धरोहरों पर गूंजा योग का संदेश, युवाओं ने लिया ‘योग 365’ का संकल्प |  Ajmer Breaking News: नीट (यूजी) परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न, जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें कुल उपस्थिति 976 रही।  |  Ajmer Breaking News: योग केवल व्यायाम नहीं, समत्व और कर्मकुशलता का जीवन दर्शन है : भदेल ,प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व ने भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार किया |  Ajmer Breaking News: 21 जून 2026 को पूरे विश्व में मनाया 12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया योग |  Ajmer Breaking News: अजमेर में NEET-UG री-एग्जाम परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,15 केंद्रों पर 6231अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा | 

अजमेर न्यूज़: आखिर क्यों गऊ घाट के पौराणिक महत्व के साथ किया जा रहा है खिलवाड़, प्रशासन अपनी सहूलियत और अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने के लिए कर रहा है ऐसा?

Post Views 11

October 31, 2022

गहलोत ने भी हर बार गऊ घाट पर ही की पूजा अर्चना मेले के दौरान हजारो श्रदालु मुख्य गऊ घाट पर ही आस्था की डुबकी लगाएंगे लेकिन घाट के जो हालात है इसी कारण प्रशासन नही चाहता कि मुख्यमंत्री घाट की अव्यवस्थाओं से रूबरू हो

वैसे तो पुष्कर सरोवर के 52 घाटों  का धार्मिक महत्व एक ही है लेकिन आजादी के पहले से ही गांधी परिवार सहित दूसरे नेता, अधिकारी पवित्र सरोवर के गऊ घाट पर ही पूजा अर्चना करते आये है ।इतना ही नही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू,इंदिरा गांधी,राजीव गांधी,अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का भी गऊ घाट में ही विसर्जन किया गया ।यह बात अलग है कि राहुल गांधी की पिछली पुष्कर यात्रा से ब्रह्म घाट पर ही पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा जाने लगा ।कल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी ब्रह्म घाट पर ही पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया है ।ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अब प्रशासन बरसो पुरानी परंपरा को तोड़ने में लगा हुआ है।

गऊ घाट के बाहर और अंदर हालात बदतर
पुष्कर मेले के दौरान रोज हजारो श्रदालु मुख्य गऊ घाट पर ही आस्था की डुबकी लगाएंगे लेकिन घाट के बाहर और अंदर जो हालात है शायद इसी कारण प्रशासन भी नही चाहता कि मुख्यमंत्री घाट की अव्यवस्थाओं से रूबरू हो ।हाल ही मे जो ब्रह्मा मंदिर अस्थाई समिति में मंदिर में श्रदालुओ के दान से आई राशि से धौलपुरी पत्थरो की जो सड़क बनाई गई वो निर्माण के समय ही टूट गयी ।अब तो गऊ घाट के बाहर सड़क दर्जनों पत्थर बाहर आ चुके है ।दिन भर श्रदालुओ को इन पत्थरों की ठोकरे नसीब होती है ।मेले में यदि श्रदालुओ की भीड़ ज्यादा हुई तो भगदड़ मच सकती है ।बच्चे, बुजुर्ग,महिलाएं घायल हो सकती है ।घाट के अंदर भी हालात अच्छे नही है क्योकि घाट पुरोहितों की संस्था तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट की उपेक्षा का शिकार है ।जानकारों का मानना है कि इस कारण प्रशासन मुख्यमंत्री के आखों की किरकिरी नही बनना चाहता और ब्रह्म घाट को ही प्राथमिकता दी गयी ।
प्रशासन के लिये सहूलियत
प्रशासन के लिए गऊ घाट की अपेक्षा ब्रह्म घाट पर मुख्यमंत्री के काफिले को लाना और वापस निकालना ज्यादा आसान है इसलिये प्रशासन ने अपनी सहूलियत को देखते हुए पुरानी परंपरा को तोड़कर नई बना रहा है ।
प्रशासन कुछ भी सोचे लेकिन पुरोहितों और स्थानीय लोगो का मानना है कि यदि मुख्यमंत्री गऊ घाट आये तो शायद वहा के हालातो को देखकर प्रशासन को लताड़ लग सकती है इसलिए प्रशासन मुख्यमंत्री को फील गुड कराने के लिए ऐसा कर रहा है ।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved