For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142438340
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 12वाँ योग दिवस रविवार को प्रातः 06:00 बजे से 08.00 बजे तक ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड, अजमेर में मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अजमेर अभियन्ता संस्थान का तीन दिवसीय योग कार्यक्रम संपन्न |  Ajmer Breaking News: ऎतिहासिक धरोहरों पर गूंजा योग का संदेश, युवाओं ने लिया ‘योग 365’ का संकल्प |  Ajmer Breaking News: नीट (यूजी) परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न, जिला कलक्टर श्री लोकबंधु ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें कुल उपस्थिति 976 रही।  |  Ajmer Breaking News: योग केवल व्यायाम नहीं, समत्व और कर्मकुशलता का जीवन दर्शन है : भदेल ,प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से विश्व ने भारतीय योग की शक्ति को स्वीकार किया |  Ajmer Breaking News: 21 जून 2026 को पूरे विश्व में मनाया 12 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने किया योग |  Ajmer Breaking News: अजमेर में NEET-UG री-एग्जाम परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,15 केंद्रों पर 6231अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा | 

अजमेर न्यूज़: स्वच्छ भारत मिशन-2 की अनुपालना के तहत अजमेर शहर को स्वच्छ बनाने हेतु नगर निगम द्वारा प्रयास किए जा रहे है

Post Views 81

October 31, 2022

अजमेर शहर के प्रत्येक 80 वार्डों में ऑटो ट्रिपर के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। एकत्रित किए गए कचरे के उचित निस्तारण हेतु गीले एवं सूखे कचरे को एकत्रित कर परिवहन की व्यवस्था की गई है

नगर निगम द्वारा किया जा रहा है घर-घर कचरा संग्रहण 
स्वच्छ भारत मिशन-2 की अनुपालना के तहत अजमेर शहर को स्वच्छ बनाने हेतु नगर निगम द्वारा प्रयास किए जा रहे है। नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने बताया कि अजमेर शहर के प्रत्येक 80 वार्डों में ऑटो ट्रिपर के माध्यम से घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। एकत्रित किए गए कचरे के उचित निस्तारण हेतु गीले एवं सूखे कचरे को एकत्रित कर परिवहन की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में 2-2 ऑटो ट्रिपर लगाए गए हैं। प्रत्येक ऑटो ट्रिपर में एक ड्राइवर के साथ एक स्वच्छता मित्र को नियुक्त किया गया है। घरों से कचरा संग्रहण के दौरान प्रत्येक ऑटो ट्रिपर में गीले एवं सूखे कचरे के प्रथक -प्रथक संग्रहण की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ घरों से निकलने वाले घरेलू खतरनाक अपशिष्ट को अलग एकत्र किया जा रहा है। वर्तमान में एकत्र कचरे को माखुपुरा स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर डिस्पोजल हेतु भेजा जाता है। वर्षों से उक्त स्थान पर एकत्रित कचरे के निपटान हेतु अजमेर स्मार्ट सिटी के सहयोग से नगर निगम अजमेर द्वारा लिगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग का कार्य वर्तमान में कराया जा रहा है। उक्त कार्य के अंतर्गत लगभग दो लाख क्यूबिक मीटर कचरे का निस्तारण कर वहां के वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया गया है। उक्त कार्य वर्तमान में अनवरत रूप से जारी है। शहर के नागरिकों को जागरूक करने के क्रम में समय-समय पर नगर निगम अजमेर द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप अनेक स्वयंसेवी संस्थाएं एवं मोहल्ला समितियों द्वारा अपने स्तर पर ही ठोस कचरे का प्रबंधन किया जा रहा है। जागरूकता अभियान अनवरत रूप से जारी रहने कारण  शहर की अनेक चाय की दुकानों द्वारा  प्लास्टिक एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों से बने कप,ग्लास  इत्यादि के स्थान पर कुल्लड़ में चाय देना प्रारंभ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सड़क एवं नाली सफाई से उत्पन्न मिट्‌टी, कीचड़ एवं अन्य कचरे को घर-घर कचरा संग्रहण से एकत्रित कचरे में मिलने से रोकने के लिए नगर निगम अजमेर द्वारा अलग से व्यवस्था की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved