For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 154817772
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सावन में पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे |  Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत पुष्कर रोड पर सिगरेट गुटके के होलसेलर विक्रेता की दुकान में चोरी की वारदात, |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में चोरों का आतंक, दो दिन में लगातार दूसरी चोरी से पुलिस को चुनौती |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री ई बस सेवा योजना के तहत मिली 5 ई बसों का संचालन  शुरू होते ही अजमेर के होकरा गांव के लिए आज का दिन एक नई और सुखद शुरुआत लेकर आया! |  Ajmer Breaking News: दरगाह के आसपास नशेड़ियों का आतंक,गेट नंबर 10 पर खानाबदोश नशेड़ी ने मचाया उत्पात,पुलिस और गार्ड पर किया हमला |  Ajmer Breaking News: सहकारिता विभाग के अधीन संचालित रहवासी आश्रम में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिए से हमला कर ली जान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 AC ई-बसें, विधासभा अध्यक्ष देवनानी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  |  Ajmer Breaking News: आनासागर को मिलेगा साफ पानी, 16 करोड़ 21 लाख की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण |  Ajmer Breaking News: आदर्श नगर में मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद  |  Ajmer Breaking News: घरेलू विवाद में पिता ने पत्नी-बेटे पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी | 

क़लमकार: इस सफ़र में बेरुख़ी का सिलसिला है किसलिए

Post Views 91

July 9, 2021

कोई चलता ही नहीं तो रास्ता है किसलिए

इस सफ़र में बेरुख़ी का सिलसिला है किसलिए,

कोई चलता ही नहीं तो रास्ता है किसलिए।

मेरी ख़ुद्दारी को आख़िर तोलता है किसलिए,

जब ज़रूरत ही नहीं तो ढूँढता है किसलिए।

तूने जब ईमान का दरिया कभी देखा नहीं,

तू नहीं समझेगा प्यासी कर्बला है किसलिए।

घर से जाऊँ मैं निकल जब तय ये तूने कर लिया,

टोकता है किसलिए फिर रोकता है किसलिए।

है नहीं तेरा अगर सच्चाई से रिश्ता कोई,

आईनों से तेरा चेहरा बोलता है किसलिए।

मैं उजालों की तरफ़दारी अगर करता नहीं,

तू अंधेरे में ही मुझको सोचता है किसलिए।

लोग तो रस्ता समझते थे मुझे लेकिन बता,

उम्र भर सीने पे मेरे तू चला है किसलिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved