For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 103344172
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मोदी सरकार की नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में खुशी का माहौल, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एयर रेड और बम ड्रॉप की सूचना पर जिला और पुलिस प्रशासन सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व अन्य विभागों ने की मॉक ड्रिल, |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ज्वेलर्स की शॉप से बुर्का धारी महिला ने ₹6 लाख रुपए कीमत के दो सोने के मंगलसूत्र चुराए, |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना क्रिश्चियनगंज व जिला स्पेशल टीम अजमेर ने अवैध हथियार मय कारतूस के एक आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुस कर नेस्तनाबूद करने के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बब्बर शेर, भाजपा से डरने वाले नहीं-डोटासरा |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के रामधाम तिराये पर नौ खंडीय तुलसी मानस हनुमान मंदिर में जानकी नवमी के अवसर पर अखंड रामायण पाठ के तहत 24 घंटे राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: केबिनेट मंत्री और पुष्कर विधायक सुरेशसिंह रावत के जन्मदिन पर आज पुष्कर सहित पूरे विधानसभा में अनेक सेवाकार्य किये गये । |  Ajmer Breaking News: हरिभाऊ उपाध्याय नगर  थाना अंतर्गत युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को और एसपी को दिया ज्ञापन, | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: रहम की भीख मांगता रहा दुष्कर्मी, बरसाए 146 कोड़े

Post Views 761

November 28, 2020

इस दौरान वह रोता-चिल्लाता रहा और बेहोश भी हो गया, लेकिन उस पर कोई तरस नही दिखाया गया

मुस्लिम देशों में दुष्कर्म की सजा बेहद खतरनाक होती है। इन्हीं में से एक इंडोनेशिया में यह सजा सरेआम कोड़े मारने से लेकर मृत्युदंड तक की होती है। यहां के ईस्ट असेह में गंभीर अपराधों के लिए दी जाने वाली सजा के तहत एक 19 साल के युवक को सार्वजनिक तौर पर 146 बार कोड़े मारे गए। इस दौरान वह रोता-चिल्लाता रहा और बेहोश भी हो गया, लेकिन उस पर कोई तरस नही दिखाया गया।

इंडोनेशिया में इस युवक को इस साल की शुरुआत में ही एक बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। नाबालिक की उम्र नहीं बताई गई है। लेकिन उसके साथ जुर्म साबित होने के बाद दोषी युवक को असेह भेज दिया गया जहां उसे कई बार कोड़े मारे गए। इस बीच वह दर्द से छटपटाकर चीखता रहा और बेहोश भी हो गया। इस बीच डॉक्टरों ने उसका इलाज भी किया, लेकिन इसके बाद एक बार फिर उसे कोड़े मारे जाने लगे। उसे इस्लामी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में सार्वजनिक तौर पर एक मास्क पहने शरिया अधिकारी ने सजा दी।
..ताकि दूसरे लोग भी अपराध से पहले डरे 
असेह के अभियोजन कार्यालय के अधिकारी इवान ननजर अलावी ने बताया कि देश में इस तरह की सजा का प्रावधान इसलिए किया गया है ताकि दूसरों को ऐसा अपराध करने से पहले डर लगे। यह अकेला ऐसा इलाका है जहां ऑटोनॉमी के तहत इस्लामिक कानून का पालन किया जाता है। यहां बृहस्पतिवार को दो लोगों को अपनी उम्र से कम के पार्टनर्स के साथ यौन संबंधों के लिए 100 कोड़े मारे गए थे।

पाकिस्तान में दुष्कर्मी को नपुंसक बनाने के लिए कैबिनेट की मंजूरी 
हाल ही में पाकिस्तान में दुष्कर्म के दोषी को रासायनिक रूप से नपुंसक बनाने के प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद देश की कैबिनेट ने भी दुष्कर्म संबंधी दो अध्यादेशों को अंतिम मंजूरी दे दी है। इनके तहत दोषी को सहमति से नपुंसक बनाया जाएगा और दुष्कर्म मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का गठन किया जाएगा। कानून मंत्री फारूक नसीम की अध्यक्षता में कैबिनेट समिति ने इन पर मुहर लगाई। इसके लिए दोषी की सहमति ली जाएगी अन्यथा उसके लिए मृत्युदंड या आजीवन कारावास का प्रावधान होगा।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved