Post Views 821
November 3, 2020
वंदे भारत मिशन के तहत नई दिल्ली से चीन के शहर वुहान गई एयर इंडिया की फ्लाइट में 19 भारतीय यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना काल के दौरान 30 अक्टूबर को भारत से चीन के लिए छठी और वुहान के लिए पहली फ्लाइट में नई दिल्ली से 277 भारतीय गए और वापसी में 157 भारत लौटे। अधिकारियों ने बताया, जिन 19 भारतीयों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनके अलावा 39 यात्रियों की जांच में एंटीबॉडी का पता भी चला है। सभी भारतीय यात्रियों का विमान यात्रा से पहले दो बार कोरोना वायरस का टेस्ट किया गया था। उनकी सबकी रिपोर्ट निगेटेव आई थी। वुहान एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने बताया, जो लोग संक्रमित पाए गए है उन्हे अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। वहीं भारत ने 13 नवंबर से चीन के लिए चार और फ्लाइट्स भेजने की घोषणा की है। भारतीय दूतावास ने ऐलान किया है कि विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत के इस बड़े मिशन के तहत एयर इंडिया दिल्ली से चार फ्लाइट्स चलाने करने की योजना बना रही है जो 13, 20, 27 नवंबर और 4 दिसंबर को रवाना होंगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर 7 मई से वंदे भारत मिशन की शुरुआत किए जाने के बाद से अबतक 20 लाख से ज्यादा भारतीय दूसरे देशों से वापस आ चुके हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved