Post Views 751
November 3, 2020
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में मंगलवार सुबह आतंकी हमला हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, वियना में 6 अलग-अलग लोकेशन्स पर फायरिंग हुई। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है। ऑस्ट्रिया के होम मिनिस्टर कार्ल नेहमार ने इस घटना को आतंकी हमला कहा है। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है।
ऑस्ट्रिया की सरकारी न्यूज एजेंसी ओआरएफ केअनुसार, घटना सोमवार रात को हुई थी। कुछ इलाकों में रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी। पुलिस ने कहा- हालात काफी खराब हैं। कृपया किसी भी हालत में सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। मरने वालों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है। हमलावरो से संबंधित अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा- हमले में एक अफसर मारा गया है। हम पूरी ताकत से उनका सामना कर रहे हैं। घटना वियना के सेंट्रल स्वीडन प्लाट्ज स्क्वॉयर पर हुई, जो कि यहूदियों के एक पूजा स्थल के पास है। वियना में मारे गए एक आतंकी के शरीर पर बम बंधा बेल्ट मिला है, बम डिफ्यूज करने वाली टीम मौके पर है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved