Post Views 791
September 26, 2018
जयपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को प्रदेश में एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले शाह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ननिहाल धानक्या में पहुंचकर दीनदयाल स्मारक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राज्यसभा सांसद ओम माथुर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, राज्य
सरकार के मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, कृष्णेंद्र कौर दीपा, महापौर अशोक लाहोटी व जिला प्रमुख मूलचंद मीणा शामिल होंगे।
इसके बाद वे धानक्या में ही जयपुर संभाग के चार जिले जयपुर शहर, जयपुर देहात, दौसा व अलवर की 35 विधानसभाओं के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे, पीयूष गोयल एवं कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। शाह शाम पांच बजे प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक भी लेंगे। इसके बाद शाह 4 अक्टूबर को बीकानेर में अनुसूचित जाति सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश आएंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved