Post Views 1001
November 20, 2017
अजमेर के कलाकारों ने बनाई शार्ट फिल्म। फिल्म का नाम है कहां गया फर्ज। दुर्घटना के समय विडियों बनाने वालों को समझाने का किया गया है प्रयास।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
आपने देखा होगा कि सडक़ दुर्घटना में घायल हुए लोगों के विडियों बनाए जाते हैं। लोग घायलों की मदद करने की बजाए अपने मोबाइल फोन से उनका विडियों बनाने लग जाते हैं। ऐसी कई दुर्घटनाओं के विडियों देखने को मिल जाएंगे जिनमें अगर विडियो बनाने वाला शख्स दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की मदद करता तो उसकी जान बच जाती। लोगों के इसी असंवदनशील नजरिए को बदलने और दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने का भाव जगाने के लिए अजमेर के कुछ कलाकारों ने एक शार्ट फिल्म बनाई है। जिसका नाम है कहां गया फर्ज। इस शार्ट फिल्म के माध्यम से लोगों को संवदेनशील बनने की प्रेरणा दी गई है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved