Post Views 91
November 15, 2017
सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास है सुनहरा मौका. सरकार ने डाक निभाग में बम्पर वैकेंसी निकाली हैं. ये भर्तियां 5314 ग्रामीण डाक सेवक पद पर होनी हैं. इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इन जॉब्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर, 2017 से शुरू हो चुकी है और यह 29 नवंबर, 2017 तक जारी रहेगी.
चयन प्रक्रिया: कैंडिडेट्स का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मैरिट लिस्ट से होगा.
आयु सीमा: 18 से 40 साल की उम्र के लोग ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. SC और ST श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल और OBC-NCL श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 साल की छुट दी गई है.
एप्लीकेशन फीस: जनरल कैटेगरी के लिए 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस रखी गई हैं. तो वहीं SC/ST, PH और महिला उम्मीदवारों को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है.
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved