Post Views 1001
November 2, 2017
अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर संपत्त सांखला ने कहा कि उन्होंने जीवन में वही किया जो संगठन ने कहा। उसका हमेशा फायदा मिला। पार्टी को मां मानने वाले और भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत को अपने जीवन का आदर्श मानने वाले संपत्त सांखला ने पंचशील स्थित हॉरइजन हिंद न्यूज के कार्यालय स्टूडियों में आकर आने वाले लोकसभा चुनाव पर खुलकर चर्चा की। हॉरइजन हिंद न्यूज के प्रधान संपादक नरेश राघानी से कई विषयों पर सांखला ने बेबाकी से जवाब देते हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को निश्चित बताया। सांखला ने अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी से जुड़े कड़वे सवालों का मीठा जवाब देते हुए कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन ही हमेशा बड़ा रहा है। तो आइए देखते हैं डिप्टी मेयर संपत्त सांखला से हॉरइजन शख्सियत कार्यक्रम में हुई बातचीत।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved