Post Views 781
October 30, 2017
भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में आज भाजपा के कद्दावर नेता स्वर्गीय डॉ. दिगंबर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया गया. भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की.
जयपुर के ओम होटल कॉम्पलेक्स में आयोजित हुई इस बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लाल डूडी ने स्व. डॉक्टर दिगंबर सिंह को भरतपुर के विकास पुरुण के समान बताया. बैठक में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राजावत, भाजयुमो अध्यक्ष मोहन सिंह रारह और महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी दायमा मौजूद थे.
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सिंह बेडम सहित अनेक नेताओं ने अपने संबोधन कहा कि उनके निधन से भरतपुर भाजपा को भारी क्षति हुई है. इसके अलवा बैठक में सदस्यता अभियान सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार के साथ चर्चा की गई.
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved