Post Views 771
October 23, 2017
राजस्थान की 14वीं विधानसभा सभा का सत्र सोमवार से शुरू होगा. विधान सभा यह नौवां अधिवेशन है जिसमें कार्य संचालन कमेटी की होने वाली बैठक में विधायी काम और बैठकों के बारे में कार्यक्रम तय किया जाएगा.
राजस्थान विधानसभा प्रवक्ता ने बताया कि सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी. इससे पहले आठवें अधिवेशन का आयोजन 23 फरवरी से 26 अप्रैल, 2017 तक हुआ था. गत अधिवेशन में 25 सिटिंग हुई थी.
14वीं विधानसभा में अब तक 8 सत्र
पहला सत्र- 21 जनवरी, 2014 से 21 फरवरी 2014
दूसरा सत्र- 11 जुलाई, 2014 से 01 अगस्त, 2014 17
तीसरा सत्र- 15 सितंबर, 2014 से 18 सितंबर, 2014 3
चौथा सत्र- 25 फरवरी, 2015 से 09 अप्रैल, 2015 26
पांचवां सत्र- 16 सितंबर, 2015 से 22 सितंबर, 2015 5
छठा सत्र- 29 फरवरी, 2016 से 05 अप्रैल, 2016 23
सातवां सत्र- 01 सितंबर, 2016 से 02 सितंबर, 2016 2
आठवां सत्र- 23 फरवरी, 2017 से 26 अप्रैल, 2017 25
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved