Post Views 1161
July 20, 2017
टाटा कंपनी ने की पार्षदों के साथ बैठक। बिजली से जुड़ी समस्याओं का होगा समाधान। हेल्प लाइन सेंटर भी खोला जाएगा।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
शहर की विद्युत व्यवस्था संभालने में लगी टाटा कंपनी के अधिकारियों ने पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पार्षदों का कहना था कि एवीएनएल की ओर से लोगों की समस्या के समाधान के लिए त्वरित कदम नहीं उठाए जाते हैं। टाटा कंपनी के अधिकारियों ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि इसके लिए एक हेल्प लाइन जल्दी ही खोला जाएगा।
पुलिस कप्तान ने पुलिस अधिकारियों की बैठक। कानून व्यवस्था के लिए दिए दिशा निर्देश। थाना इंचार्जों के कार्यों की भी की समीक्षा।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
अजमेर पुलिस अधिक्षक राजेंद्रसिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। पुलिस कप्तान ने थाना इंचार्जों से विभिन्न मामलों की जानकारी लेकर समीक्षा की। पुलिस कप्तान की मिटिंग में भाग लेने के लिए सुबह से ही थाना प्रभारियों का एसपी ऑफिस पहुंचना शुरू हो गया था। थाना प्रभारी अपने साथ विभिन्न तरह के मामलों की फाइलें भी साथ लाए थे। पुलिस कप्तान ने एक एक थाने की समीक्षा कर क्राइम के मामलों में दिशा निर्देश दिए।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved