Post Views 811
July 19, 2017
अजमेर। राजस्थान परिवहन निगम के श्रमिक संगठनो ने बुधवार को संयुक्त रूप से अजमेर केन्द्रीय बस स्टेंड के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने अपनी बकाया वेतन निजीकरण सहित विभीन्न मांगो को लेकर दो दिवसीय धरना दिया। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगो को जल्द पूरा करने और शीघ्र वेतन देने की मांग की है। कर्मचारी नेता बनवारी लाल ने बताया की कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वहींी पेंशनर को भी पेंशन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है, जिससे घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं उन्होंने लोक परिवहन बसों को बस स्टेंड से ५ किलोमीटर दूर से चलाने की मांग की है साथ की कर्मचारियो ने नई बसे चलाने और भर्तिया भी अभी तक नहीं हुई है, जिससे काफी परेशानी उठानी पड रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved