For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102409821
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

राजस्थान न्यूज़: एक वृक्ष अपने लिए, एक वृक्ष अपनों के लिए- महापौर नगर निगम जयपुर 5 जुलाई से शुरू करेगा वृहद और सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम

Post Views 791

June 29, 2017

जयपुर। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी और आयुक्त रवि जैन ने बुधवार को नगर निगम जयपुर मुख्यालय में उद्यान शाखा के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की। महापौर ने उद्यान शाखा के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में चर्चा की। 

महापौर ने बैठक में निर्णय लिया कि 5 जुलाई से नगर निगम द्वारा जयपुर शहर में वृहद स्तर पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत जयसिंह हाईवे की रोड के दोनों ओर एवं वैशाली नगर स्थित क्वीन्स रोड के दोनों तरफ वृक्षारोपण से की जाएगी।  

महापौर ने बताया कि नगर निगम जयपुर द्वारा 2 लाख पौधों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति अपना पहचान का दस्तावेज देकर 2 पौधे निशुल्क प्राप्त कर सकता है। साथ ही स्थानीय विकास समिति/संस्था, विद्यालय, एनजीओ को क्षेत्रीय पार्षद की अभिशंषा पर 50 या 50 से अधिक पौधे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वृक्षारोपण कार्य के लिए निशुल्क पौधा वितरण के लिए सभी जोनों में 13 पाकोर्ं को पौधा वितरण केंद्र घोषित किया गया है। इन पर अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यहां से सुबह और शाम के समय पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं। इन वितरण केन्द्रों की सूची निम्न प्रकार है-

क्र.सं0  जोन का नाम    वार्ड सं0        पौधों वितरण स्थान का नाम

1      विद्याधर जोन   09            अग्रसेन पार्क, सेक्टर 07, विद्याधर नगर

2      विद्याधर जोन   14            पवन वाटिका उद्यान, हनुमान नगर विस्तार, सिरसी रोड़़

3      विद्याधर जोन   24            कैलाश पार्क, सुभाष नगर, शास्त्री नगर

4      सिविल लाईन जोन      19     पदमावती कॉलोनी प्रथम पार्क

5      सिविल लाईन जोन      26     राजभवन के पीछे पार्क, सिविल लाईन्स

6      मोती डूँगरी जोन        53     हैंगडेवार रंगमंच, सेक्टर 4/173 के सामने, मालवीय नगर 

7      मोती डूँगरी जोन 60            तिलक पार्क, तिलक नगर

8      सांगानेर जोन    38     गणेश पार्क, सेक्टर 64, प्रताप नगर 

9      मानसरोवर जोन  40     स्टोन पार्क, बी-टू बाईपास, एस.एफ.एस., मानसरोवर

10     मानसरोवर जोन  41     रोज गार्डन, सेक्टर 77, मानसरोवर

11     मानसरोवर जोन  43     त्रिवेणी नगर नर्सरी पार्क, त्रिवेणी नगर

12     हवामहल जोन (पश्चिम)  84     पौण्डि्रक उद्यान

13     आमेर जोन     88     चित्रकूट पार्क  (गोलीमार गार्डन के पास)

महापौर ने बताया कि पौधों के निशुल्क वितरण के साथ ही जयपुर की चौड़ी सड़कों पर 20 हजार पौधे भी निगम द्वारा स्वयं के स्तर पर लगवाए जाएंगे। इनका तीन वर्ष तक संधारण कार्य किया जाएगा। शहर की प्रमुख सड़कों जैसे सहकार मार्ग, जयसिंह हाइवे, मानसरोवर, राजपार्क, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया, हवामहल, आमेर आदि पर वृक्षारोपण किया जाएगा।


बैठक में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. हरसहाय मीणा, उपायुक्त उद्यान श्री बद्री प्रसाद शर्मा, वित्तीय सलाहकार श्री अचलेश्वर मीणा, उपायुक्त मुख्यालय श्री जनार्दन शर्मा ने हिस्सा लिया।


----


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved