Post Views 781
June 5, 2017
रांची- विश्व पर्यावरण दिवस पर डोरंडा में आज आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में टास्क फोर्स शीघ्र गठित होगा।सीएम ने कहा कि एक से अधिक गाड़ी का इस्तेमाल करने वालों को अधिक टैक्स देना होगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत पर सोलर प्लांट लगाएं, सरकार बिजली खरीदेगी। आज विश्व पर्यावरण दिवस है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा सकारात्मक पर्यावरण कार्य हेतु दुनियाभर में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा उत्सव है। पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर सन् 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टाकहोम स्वीडन में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। इसमें 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार एक ही पृथ्वी का सिद्धांत मान्य किया।इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का जन्म हुआ तथा प्रति वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved