Post Views 2401
June 5, 2017
रांची के एसडीएम भोर सिंह यादव के समर्थन में आज लोगों ने रैली निकाली। उनके काम का समर्थन करने के लिए निकाली गई रैली में जुटी भीड़ ने नारे भी लगाए। भोर सिंह यादव रांची के अवैध धंधेबाजों का सिरदर्द बन चुके हैं। इस युवा आइएएस अफसर ने खाद्य तेल में मिलावट करने वालों को दबोचा है। अवैध मयखानों पर ताले लगवाए हैं। बालू माफियाओं पर नकेल कसी है। नकली बीज बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके अलावा ऐसे कई काम किए हैं, जो गलत काम और उसे संरक्षण देने वालों को पच नहीं रहा है।एक कारोबारी ने उनके खिलाफ दस लाख रुपये घूस मांगने की शिकायत अदालत से की है तो चैंबर आफ कामर्स ने इनकी गतिविधियों को व्यापारी हित के खिलाफ करार दिया है। आमलोगों में भोर सिंह यादव काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved