Post Views 801
June 5, 2017
शिलॉन्ग- मेघायल में भाजपा का पुनरुत्थान मुख्य रूप से सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की विफलता के कारण हुआ है। यहां की मुख्य विपक्षी पार्टी यूडीपी का। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख दोनकुपर रॉय ने कहा कि अगर भाजपा का मेघायल में उदय हुआ है तो यह मुख्य मंत्री मुकुल संगमा और उनकी पार्टी के कारण हुआ है।रॉय ने कहा कि यह मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी की विफलता का परिणाम है कि उनके सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने संगमा के उस दावे को खारिज किया कि यूडीपी का हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन असल में भाजपा के साथ पीछे दरवाजे से किया गया गठबंधन था।रॉय ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के इस तरह के विचारों पर हंसी आ रही है। यूडीपी-एचएसपीडीपी गठबंधन से वह बेहद हैरान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के उदय के लिए संगमा क्यों क्षेत्रीय पार्टियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं? यह कांग्रेस पार्टी की विफलता का परिणाम है, जिसने केंद्र व राज्यों में भाजपा का उदय होने दिया।रॉय ने यह भी स्पष्ट किया कि यूडीपी अगले साल फरवरी-मार्च में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करने जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved