For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102409743
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कश्मीर मुद्दे को ठीक से संभाल नहीं पा रहा केंद्र- राहुल

Post Views 851

June 5, 2017

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

रिपोर्ट- कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार की कश्मीर नीति को आड़े हाथ लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे को ठीक से नहीं संभाल रही और राज्य को देश की कमजोरी में बदल रही है। जबकि वह देश की ताकत है।  

राहुल ने यहां कहा, अपनी अक्षमता से और कश्मीर को राजनीतिक पूंजी के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश में वे देश के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं। भारत सरकार कश्मीर को सरासर गलत तरीके से संभाल रही है। कश्मीर भारत की ताकत है और वे इसे भारत की कमजोरी बना रहे हैं। 

उन्होंने कश्मीर घाटी में मौजूदा अशांति के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा, मैंने केंद्र को छह-सात महीने पहले कहा था कि वे कश्मीर से ठीक से नहीं निपट रहे हैं और वे इसे आग के हवाले कर रहे हैं। लेकिन मुझे अनसुना कर दिया गया और कहा गया कि कश्मीर में शांति है। 

भाजपा थोप रही खास विचार
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विविधता को मानने वाले देश में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक विचार थोपने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष बिना थके इस प्रयास का मुकाबला करेगा और उसे हराएगा। उन्होंने कहा, हर राज्य की अपनी संस्कृति, सोच, अभिव्यक्ति का तरीका और खानपान होता है। यह विविधता भारत की ताकत है। 

उपनिषद, गीता पढ़ रहा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा का मुकाबला करने के लिए आजकल वह उपनिषद और गीता पढ़ रहे हैं। यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, इन दिनों मैं उपनिषद और गीता पढ़ रहा हूं, क्योंकि मैं संघ और भाजपा से लड़ रहा हूं । 

तमिलनाडु में कांग्रेस मौके का फायदा उठाए
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में राजनीतिक भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने गुटबाजी से दूर रहने और आपस में तालमेल बनाने की सलाह दी। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, मेरी समझ में तमिलनाडु बेहद अहम है। यहां आपके सामने द्रमुक, अन्नाद्रमुक हैं लेकिन कुल मिलाकर यहां राजनीतिक भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने रविवार को एम. करुणानिधि से मुलाकात भी की। 

कश्मीर पर कांग्रेस से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए : भाजपा
सरकार की कश्मीर नीति की आलोचना को लेकर भाजपा ने रविवार को कांग्रेस पर पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि उसे ऐसी किसी पार्टी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है जिसने भारत द्वारा कश्मीर पर कब्जा करने जैसी टिप्पणी की है।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने हैदराबाद में कहा, हमारे सैंकड़ों बहादुर सैनिक वर्षों से देश की संप्रभुता और भौगोलिक अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान देते रहे हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जोर दिया कि सरकार के पास काफी मजबूत कश्मीर नीति है। वह आम कश्मीरियों, आतंकवादियों तथा अलगाववादियों के बीच भेद कर रही है तथा उनके साथ अलग-अलग व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति का नतीजा दिख रहा है। 


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved