For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102409853
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: सीएम योगी का जन्मदिन आज, महज 26 साल की उम्र में बने थे MP

Post Views 821

June 5, 2017

रिपोर्ट- यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज है। हालांकि इस मौके पर कोई आयोजन नहीं होगा, क्योंकि मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं मनाते। सोमवार को ही विश्व पर्यावरण दिवस होने के कारण सुबह वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ जब पहली बार सांसद बने थे, तब उनकी उम्र महज 26 वर्ष थी।

इससे पहले गोरक्षपीठाधीश्वर और गोरखपुर के सांसद के रूप में भी योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। यह अलग बात है कि बड़ी संख्या में लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचते थे और वह उसे स्वीकार भी कर लेते थे। जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए कुछ समर्थक गोरखपुर शहर में होर्डिंग्स भी लगाते थे। इस बार लखनऊ में भी समर्थकों ने शुभकामनाओं की होर्डिंग्स लगवा दी हैं। 

कालिदास मार्ग चौराहे की तरफ जाने वाले लोहिया पथ पर ऐसी कई होर्डिंग्स दिखाई दे रही हैं। वैसे उनके जन्मदिन न मनाने की वजह नाथ संप्रदाय की परंपरा से जुड़ी मान्यताओं में भी ढूंढी जाती है। जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए गोरखपुर से उनके कुछ समर्थक लखनऊ पहुंचे भी हैं। वे सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने की तैयारी में हैं। प्रदेश सरकार या भारतीय जनता पार्टी की की ओर से जन्मदिन पर कोई आयोजन प्रस्तावित न होने से वे मुख्यमंत्री आवास से ही वापस लौट जाएंगे। 

योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ रोचक जानकारियां

1- उत्तराखंड के एक छोटे से गांव में पैदा हुए अजय सिंह बिष्ट योगी आदित्यनाथ कैसे बने यह कहानी काफी रोचक है। योगी आदित्यनाथ (अजय कुमार बिष्ट)  5 जून 1972 को उत्तरकाशी में जन्म। 15 फरवरी 1994 को गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी बने। 

2- उन्होंने गढ़वाल विश्विद्यालय से गणित में बीएससी किया है। योगी आदित्यनाथ का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है। गोखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिसके बाद  1998 में वह सांसद चुने गए। 

3- योगी आदित्यनाथ जब 12वीं लोकसभा में सांसद बनकर पहुंचे तब उनकी उम्र मात्र 26 साल थी। इसके बाद आदित्यनाथ 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी लगातार सांसद चुने जाते रहे।

4- सितंबर 2014 में उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ के प्राण त्यागने के बाद वह गोरखपुर मंदिर महंत यानी पीठाधीश्वर बने।

5- योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद होने के साथ साथ हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं। हिन्दू युवा वाहिनी युवाओं का एक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved