For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174330809
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राजस्थान न्यूज़: एसआईआर पर भाजपा की पदयात्रा में अश्विनी वैष्णव के साथ सड़क पर उतरेंगे मुख्यमंत्री: मंजू शर्मा; 5 नवंबर को रामलीला मैदान में जनसभा

Post Views 01

November 4, 2026

मंजू शर्मा बोलीं- एसआईआर पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

जयपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भाजपा की 5 नवंबर को जयपुर में होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी केंद्रीय रेल और सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सड़क पर उतरेंगे। कार्यक्रम की संयोजक और जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

मंजू शर्मा के मुताबिक जनसभा के बाद भाजपा की सांकेतिक पदयात्रा रामलीला मैदान से चौड़ा रास्ता होते हुए त्रिपोलिया गेट तक जाएगी। वैष्णव और मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी जनसभा और पदयात्रा में रहेंगे। पार्टी ने इसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।

मंजू शर्मा बोलीं- एसआईआर पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

मंजू शर्मा ने कहा कि पार्टी एसआईआर पर जनता के बीच अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भ्रम पैदा कर रही है और चुनावी प्रक्रिया के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर इन आरोपों का जवाब देंगे। भाजपा का कहना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने और सूची को ज्यादा भरोसेमंद बनाने की प्रक्रिया है।पार्टी ने संकेत दिए हैं कि सांसद हों या विधायक, विधानसभा हो या सड़क, हर मोर्चे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया जाएगा

दीपावली के बाजारों के चलते छोटा रखा मार्च

भाजपा ने पदयात्रा का रास्ता तय करते समय दीपावली की खरीदारी और परकोटे के बाजारों का ध्यान रखा है। त्योहार के दिनों में बाजारों में भारी भीड़ रहती है और लंबे मार्च से यातायात और कारोबार पर असर पड़ने की आशंका थी। इसलिए रामलीला मैदान से त्रिपोलिया गेट तक ही सांकेतिक पदयात्रा रखी गई है, ताकि व्यापारियों और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।कार्यक्रम के लिए विधानसभा क्षेत्र, मंडल और वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों और वार्ड प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved