For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173924904
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।।

Post Views 01

November 2, 2026

इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना प्रांश के आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का शानदार उदाहरण है।

महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।।

प्रतिभा और मेहनत उम्र की मोहताज नहीं होती। इस बात को अजमेर के नन्हे स्केटर प्रांश दगदी ने सच कर दिखाया है। महज 2 साल 10 माह और 7 दिन की उम्र में प्रांश ने स्केटिंग के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर अजमेर का नाम गौरवान्वित किया है। प्रांश को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।प्रमाण पत्र के अनुसार प्रांश ने स्केटिंग करते हुए वजन लेकर निर्धारित समय में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 किलो वजन के साथ 60 मीटर की दूरी 1 मिनट 12 सेकंड में पूरी की। इस उपलब्धि को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेरिफिकेशन कमेटी द्वारा जांच के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। प्रमाण पत्र पर रिकॉर्ड की तारीख 14 अक्टूबर 2026 तथा रिकॉर्ड संख्या BWR/IND/2026/001604 अंकित है।प्रांश दगदी, पिता सूरज दगदी एवं माता निर्मला बागड़ी के पुत्र हैं तथा वंडर वर्ल्ड प्ले स्कूल, अजमेर में अध्ययनरत हैं। उन्होंने महज 2 साल 2 माह की उम्र से स्केटिंग सीखना शुरू कर दिया था। पिछले 10 महीनों से वे लगातार अभ्यास कर रहे हैं। प्रांश प्रतिदिन सुबह 4 से 6 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक कुल चार घंटे स्केटिंग का अभ्यास करते हैं।प्रांश की प्रतिभा को देखकर परिवारजनों ने उन्हें रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एक माह तक विशेष अभ्यास करवाया गया और आखिरकार नन्हे प्रांश ने अपनी मेहनत से विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना प्रांश के आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत का शानदार उदाहरण है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved