For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173924791
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज

Post Views 01

November 2, 2026

​छीने गए बैग में एक लैपटॉप, चार्जर और एक गूगल पिक्सल कंपनी का मोबाइल फोन रखा हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज
​
​अजमेर के कृष्ण गंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े स्नैचिंग की एक बड़ी वारदात सामने आई है। स्कूटी से ऑफिस जा रही युवती का बैग छीनकर अज्ञात बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बैग में लैपटॉप और गूगल पिक्सल मोबाइल समेत जरूरी सामान मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
​अजमेर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कृष्ण गंज थाना क्षेत्र के माकड़वाली चौराहे के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने ऑफिस जा रही एक युवती का बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।
​पीड़िता कुमारी रवीना करमचंदानी निवासी रामनगर, पंचोली चौराहा, अजमेर सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर ऑफिस जा रही थीं। उन्होंने अपना लैपटॉप बैग स्कूटी के आगे पैर रखने की जगह पर रखा हुआ था।​माकड़वाली चौराहे से आगे चौपाटी की तरफ बढ़ते ही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अपना चेहरा कपड़े से ढक रखा था। वे युवती का बैग छीनकर चौपाटी की ओर भाग निकले।​छीने गए बैग में एक लैपटॉप, चार्जर और एक गूगल पिक्सल कंपनी का मोबाइल फोन रखा हुआ था। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।
कृष्ण गंज थाने के ​हेड कांस्टेबल, प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 1-11-2026 को परिवादिया कुमारी रवीना करमचंदानी द्वारा उपस्थित होकर बताया गया कि सुबह 10:30 बजे ऑफिस जाते समय माकड़वाली चौराहे के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में लैपटॉप और गूगल पिक्सल मोबाइल था। इस पर
बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved