For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 174316413
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राजस्थान न्यूज़: शिखर अग्रवाल विला केस: अलवर एसीबी ने मांगा गोयल फैशंस की सभी जमीनों के कन्वर्जन का ब्योरा, दूसरे अफसरों के बेनामी निवेश की भी आशंका

Post Views 01

November 4, 2026

6.16 करोड़ में खरीदे, उसी कंपनी को 1.80 करोड़ सालाना की लीज,

अलवर। आईएएस शिखर अग्रवाल और उनके परिवार के एक ही कंपनी से 40 विला-कॉटेज खरीदने के मामले में अब अलवर एसीबी ने भी जांच शुरू कर दी है। एसीबी ने अलवर जिला प्रशासन को पत्र भेजकर गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड के सभी भूमि कन्वर्जन का पूरा ब्योरा मांगा है। साथ ही पूछा है कि जिले में इस कंपनी की और कहां-कहां जमीनें और संपत्तियां हैं।

पत्र मिलते ही जिला प्रशासन ने जिले के सभी पंजीयक (रजिस्ट्रार) दफ्तरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले दो दिन में पूरी रिपोर्ट तैयार कर एसीबी को सौंप दी जाएगी। एसीबी को आशंका है कि इस कंपनी में शिखर अग्रवाल के अलावा कई और ब्यूरोक्रेट्स और रसूखदारों ने बेनामी निवेश कर रखा है। इसका खुलासा कन्वर्जन रिपोर्ट और रजिस्ट्रियों की जांच के बाद होगा।

6.16 करोड़ में खरीदे, उसी कंपनी को 1.80 करोड़ सालाना की लीज

आईएएस शिखर अग्रवाल, उनकी पत्नी आईपीएस प्रशाखा माथुर, दो बेटों और सास-ससुर ने गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड से अलवर के अजबगढ़ में 20 विला और उदयपुर के बुझड़ा में 20 कॉटेज खरीदे थे। इन सब पर 6 करोड़ 16.5 लाख रुपए खर्च हुए, यानी एक यूनिट औसतन करीब 15.4 लाख रुपए की पड़ी। खरीद के साथ ही सभी विला-कॉटेज उसी कंपनी को लीज पर दे दिए गए, जिससे खरीदे थे। बुझड़ा के 20 कॉटेज 4 लाख रुपए प्रति कॉटेज और अजबगढ़ के 20 विला 5 लाख रुपए प्रति विला सालाना की दर से लीज पर दिए गए। यानी कॉटेज से 80 लाख और विला से 1 करोड़, कुल 1.80 करोड़ रुपए हर साल। यह खरीद की रकम का करीब 29 फीसदी है, यानी साढ़े तीन साल से कम में पूरी रकम लीज से वसूल हो जाती।

गोयल फैशंस के रिसॉर्ट में बने कॉटेज।

अजबगढ़ के 20 में से 16 विला शिखर और प्रशाखा के नाम

अजबगढ़ में गोयल फैशंस का अनंता स्पा एंड रिसॉर्ट है। इसी रिसॉर्ट में 4 विला शिखर अग्रवाल के नाम और 12 विला प्रशाखा माथुर के नाम हैं। इनमें से ज्यादातर विला 89 वर्ग मीटर के हैं, जिनमें एक कमरा, टॉयलेट, डाइनिंग एरिया और बालकनी है। शिखर ने यहां पहला विला 2024 में खरीदा था और इसके बाद लगातार खरीदारी होती रही। कंपनी ने यहां सिंगल और चार कमरों वाले जॉइंट, दोनों तरह के विला बनाए हैं।

थानागाजी से शुरू हुई थी रजिस्ट्री, अब दूसरे अफसर भी घेरे में

कंपनी ने अजबगढ़ में 2020-21 में विला बनाने का काम शुरू किया था। शुरुआत में रजिस्ट्रियां थानागाजी तहसील में हुईं और प्रतापगढ़ तहसील बनने के बाद वहां होने लगीं। रिसॉर्ट का एक दिन का न्यूनतम किराया 8 हजार रुपए है। ज्यादातर खरीदारों ने अपने विला कमर्शियल इस्तेमाल और किराए के लिए कंपनी को ही सौंप रखे हैं।

गोयल फैशंस के रिसॉर्ट में बने विला।

अब तक क्या-क्या हुआ

मामला 27 अक्टूबर को सामने आने के बाद सरकार ने शिखर अग्रवाल और प्रशाखा माथुर, दोनों को एपीओ कर दिया। एसीबी ने 31 अक्टूबर को शिखर अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिक जांच दर्ज की और 2 नवंबर को गोयल फैशंस के निवेश प्रोत्साहन पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी गई। कार्मिक विभाग के कारण बताओ नोटिस का जवाब 6 नवंबर तक देना है। दोनों अफसर छुट्टी पर अमेरिका में हैं और उनका अवकाश 12 नवंबर को खत्म होगा। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाया कि इस मामले की जांच एसीबी के बजाय सीबीआई को क्यों नहीं सौंपी जा रही।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved