For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173931004
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राजस्थान न्यूज़: पैसे के लालच में लोग बना रहे घटिया रील्स, मैं खुद इसका भुक्तभोगी: मदन राठौड़;

Post Views 01

November 2, 2026

कार्यशाला में मौजूद भाजपा सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता नेगेटिव नैरेटिव को पकड़कर बेनकाब करें

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सोशल मीडिया पर बन रही रील्स और ट्रोलिंग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पैसे के लालच में लोग घटिया रील्स बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज हमारे सामने यह सबसे बड़ी चुनौती है। मैं तो खुद इसका भुक्तभोगी हूं, आप में से भी कई लोग इसके भुक्तभोगी रहे होंगे।" राठौड़ सोमवार को जयपुर के एक निजी होटल में भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कुछ दिन पहले पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद राठौड़ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था और उन्हें कई बार सफाई देनी पड़ी थी। तब उन्होंने कहा था कि उनकी बात क्रिकेट मैच को लेकर थी और वीडियो क्लिप काटकर साजिश की गई।

"बच्चे देखते हैं, उनकी गलत सोच बनती है"

राठौड़ ने कहा कि पैसे के लालच में लोग घटिया रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं, जिनकी हमारी संस्कृति में कोई जगह नहीं है। इन्हें बच्चे देखते हैं और उनकी सोच गलत बनती है। उन्होंने कहा, "हमें इस चुनौती को स्वीकार करना है और ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करना है।"कार्यशाला में मौजूद भाजपा सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ता।

"नेगेटिव नैरेटिव को पकड़कर बेनकाब करें"

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से पार्टी ने बहुत सफलता हासिल की है, लेकिन अब लोग इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें सावधान रहना है और नेगेटिव नैरेटिव को पकड़कर ऐसे लोगों को बेनकाब करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कार्यशाला से सीख लेकर संगठित तरीके से भ्रामक सूचनाओं का मुकाबला करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved