For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173924930
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

राष्ट्रीय न्यूज़: सलाहकार और चारों नए मंत्री हटाएं, वरना समर्थन वापस: उमर सरकार को NC के 25 विधायकों का 14 दिन का अल्टीमेटम; श्रीनगर सांसद देंगे इस्तीफा

Post Views 01

November 2, 2026

प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के 25 विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर सोगामी और 27 अक्टूबर के कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने चारों विधायकों को हटाने की मांग की है। विधायकों ने रविवार को पार्टी नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे उमर अब्दुल्ला सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। वे मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की मांग भी कर रहे हैं। विधायकों ने सोगामी पर पार्टी नेतृत्व को गुमराह करने और संगठन के कामकाज में दखल देने का आरोप लगाया है। रविवार, 1 नवंबर से गिनें तो अल्टीमेटम की मियाद 15 नवंबर को पूरी होगी।

गुरेजी और मुजफ्फर इकबाल खान की अगुआई में मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

बैठक में विधायकों ने चार सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल बनाने का फैसला किया। इसकी अगुआई पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुरेज विधायक नजीर अहमद गुरेजी तथा थानामंडी विधायक मुजफ्फर इकबाल खान करेंगे। प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलकर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा। विधायक नेतृत्व के जवाब का इंतजार करेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।

श्रीनगर सांसद रूहुल्लाह मेहदी बोले- 3 नवंबर को पार्टी और लोकसभा दोनों से इस्तीफा दूंगा

इसी बीच श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने भी इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे 3 नवंबर को पार्टी और लोकसभा की सदस्यता, दोनों से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। रूहुल्लाह ने पार्टी नेतृत्व पर अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने के अपने वादे से पीछे हट रही है।

विस्तार में मंत्री बने चार विधायक, कई वरिष्ठ रह गए थे बाहर

27 अक्टूबर को हुए कैबिनेट विस्तार में नेशनल कॉन्फ्रेंस के चार विधायकों, अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्लाह, शमीमा फिरदौस और अल्ताफ अहमद कल्लू को मंत्री बनाया गया था। निर्दलीय विधायक सतीश शर्मा को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इस विस्तार में कई ऐसे वरिष्ठ विधायक मंत्री नहीं बन पाए, जिनके नाम की चर्चा थी। इनमें नजीर अहमद गुरेजी और मुबारक गुल भी शामिल हैं। गुरेजी अब नाराज विधायकों के प्रतिनिधिमंडल की अगुआई कर रहे हैं। मुबारक गुल को बाद में फारूक अब्दुल्ला ने अली मोहम्मद सागर की जगह पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved