For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142232285
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी,अजमेर जिले के लगभग 1.65 लाख किसानों को मिला लाभ, |  Ajmer Breaking News: पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: नागौर: परबतसर में कोबरा का आतंक, एक ही गांव की दो महिलाओं को डसा, जेएलएन अस्पताल में भर्ती |  Ajmer Breaking News: अजमेर: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगी, महिला के खाते से उड़े 5.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर बदमाशों का धावा, थार जीप में की तोड़फोड़, रंगदारी का आरोप |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सिरफिरे बदमाश ने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को किया आग के हवाले, वारदात CCTV में कैद |  Ajmer Breaking News: सेंचुरी शिक्षा संस्थान द्वारा गृहणियों एवं महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए पुष्कर रोड सेंचुरी स्कूल में लगाई प्रदर्शनी लगाई गई |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालयअजमेर में पित्ताशय कैंसर की पहली लेप्रोस्कोपिक रेडिकल सर्जरी सफल |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल | 

अजमेर न्यूज़: पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

Post Views 41

June 20, 2026

घूघरा घाटी भैरूजी मंदिर क्षेत्र में मिली महिला शौचालय की सौगात

पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- श्री देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

घूघरा घाटी भैरूजी मंदिर क्षेत्र में मिली महिला शौचालय की सौगात

अजमेर, 20 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर पर्यटन नगरी के रूप में तेजी से उभर रहा है। अजमेर में प्रवेश के साथ ही भव्य प्रवेश द्वार, लइब्रेरी, लैपर्ड सफारी, साइंस पार्क, आईटी पार्क एवं अन्य सुविधाएं अजमेर को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को वार्ड संख्या 63 के लोहाखान खुर्रे वाली गली स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में सीढ़ियों के निर्माण कार्य तथा वार्ड संख्या 62 के घूघरा घाटी स्थित भैरूजी मंदिर के पास महिला शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। शहर का विकास अब महानगरों की तर्ज पर तेज गति से हो रहा है और आमजन की आवश्यकताओं को केंद्र में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। महिलाओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच के साथ शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पिंक टॉयलेट विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था न केवल उनकी गरिमा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, बल्कि यह संवेदनशील प्रशासन और उत्तरदायी शासन की पहचान भी है। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के माध्यम से इस आवश्यकता को प्राथमिकता देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इन सुविधाओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शहर में साइंस पार्क, प्लैनेटेरियम, पर्यावरण पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए लेपर्ड सफारी तथा वरुण सागर के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत वरुण देव की प्रतिमा स्थापना जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आईटी पार्क की स्थापना की जा रही है।    

श्री देवनानी ने अजमेर में हो रहे समग्र विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर अब हर क्षेत्र में करवट ले रहा है। सड़कों के निर्माण एवं कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार हुआ है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में गांधी भवन में बहुमंजिला आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संरक्षण एवं स्वाभिमान की दृष्टि से औपनिवेशिक काल से जुड़े नामों में परिवर्तन कर फॉयसागर का नाम वरुण सागर किया गया है तथा अन्य स्थलों का भी भारतीय संस्कृति के अनुरूप नामकरण किया जा रहा है। पर्यटन विकास के तहत पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए लेपर्ड सफारी का विकास किया जा रहा है तथा तारागढ़ के विकास पर भी लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर वार्ड 63 कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा, निवर्तमान पार्षद राजेंद्र सिंह राठौड़, यतेंद्र वैष्णव, प्रहलाद शर्मा, बजरंग सिंह शेखावत, घनश्याम सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह खंगारोत, रेणु शर्मा, आरजू वैष्णव, सरिता, रतन गुर्जर, गुलाब गुर्जर, रामलाल यादव तथा वार्ड 62 कार्यक्रम में रामसिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह भाटी, अजय सैनी, बजरंग प्रजापत, तेजपाल साहनी, विक्रम सिंह, अमरचंद जादम, सुखपाल प्रजापत, ममता राव, कमल चौहान, उमंग पायक, अनुराग, भवेश, दिव्याशू, विशु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved