For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117652174
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही | 

उदयपुर न्यूज़: “मनरेगा खत्म कर राजनीतिक रोटियां सेक रही भाजपा”, कांग्रेस का मनरेगा बचाओ महासंग्राम

Post Views 01

February 3, 2026

मनरेगा बचाने को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

उदयपुर | मनरेगा बचाओ, नरेगा कानून वापस लाओ और VB-GRAM-G बिल को रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने  उदयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। मनरेगा बचाओ संग्राम जनआंदोलन के तहत कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीयत ठीक नहीं है और इसी वजह से मनरेगा को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी को आदर्श मानती है, लेकिन देश में प्रधानमंत्री गांधी के नाम की योजना को खत्म कर नए नाम से शुरू कर रहे हैं और राम के नाम पर योजनाएं चलाकर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
रघुवीर मीणा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सत्ता के अहंकार के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर और किसान के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करना गरीबों से उनके काम के अधिकार को छीनने की सुनियोजित साजिश है। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को केंद्र सरकार लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की रीढ़ है और करोड़ों गरीब परिवारों के सम्मान से जीने का आधार है, जिसे खत्म नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने इसे पंचायतों के अधिकारों पर चोट और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा हमला बताया।
धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन संभागीय आयुक्त को सौंपते हुए मांग की कि मनरेगा को उसके मूल अधिकार-आधारित स्वरूप में बहाल किया जाए और गरीबों के काम के अधिकार की रक्षा की जाए।
धरने में मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, पीसीसी उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved