For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117652731
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही | 

राष्ट्रीय न्यूज़: वेदांता ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का न्यूयॉर्क में निधन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

Post Views 41

January 9, 2026

अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और फुजैराह गोल्ड की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के पुत्र और Hindustan Zinc Limited के पूर्व चेयरमैन अग्निवेश अग्रवाल का 49 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क में निधन हो गया। अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट आने से उनका निधन हो गया।
अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का सबसे काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवेश न सिर्फ एक सफल पेशेवर थे, बल्कि एक खिलाड़ी, संगीतकार और संवेदनशील इंसान भी थे। अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और फुजैराह गोल्ड की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दुखद समाचार पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अग्निवेश अग्रवाल का असमय निधन एक अपूरणीय क्षति है और उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved