Post Views 01
July 14, 2025
उदयपुर। हिमालय परिवार की 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा की सफलता के उपलक्ष्य में सोमवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन घूमर गार्डन में किया गया। इस आयोजन में तीर्थ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि देवस्थान, डेयरी एवं पशुपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोगाराम कुमावत रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक ताराचंद जैन और भाजपा जिला अध्यक्ष गजराज सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। संयोजक दिनेश माली ने बताया कि यह यात्रा अपने आप में एक धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है। इस अवसर पर हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री अरविंद जरौली ने जानकारी दी कि यह सिंधु दर्शन की 29वीं यात्रा रही, जो पूर्ण रूप से सफल रही। समारोह में सिंधु दर्शन यात्रा 2025 से संबंधित एक विस्तृत फोल्डर का विमोचन भी किया गया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved