Post Views 161
June 13, 2025
उदयपुर। शहर से एक बड़ी प्रशासनिक हलचल सामने आई है। घंटाघर थाने के थानाधिकारी ’’सुनील शर्मा’’ ने अपना पद छोड़ते हुए इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह कदम उदयपुर के पुलिस अधीक्षक द्वारा कथित रूप से किए गए अपमान के विरोध में उठाया है। सूत्रों के अनुसार, थानाधिकारी शर्मा लंबे समय से विभागीय कार्यप्रणाली और उच्चाधिकारियों के व्यवहार से असंतुष्ट थे। बताया जा रहा है कि एक हालिया बैठक के दौरान एसपी द्वारा किए गए कथित अपमान से वे बेहद आहत हुए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस्तीफा सौंप दिया। विभाग के कई अन्य थानाधिकारी भी आंतरिक असंतोष से जूझ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि पुलिस विभाग में ’’केवल समाज विशेष के लोगों की ही सुनवाई होती है’’। जिससे अन्य अधिकारियों में नाराजगी का माहौल बन रहा है। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और यह मामला प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। थानाधिकारी शर्मा के इस्तीफे को लेकर विभागीय प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved