Post Views 11
May 27, 2025
उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। उदयपुर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि और माल्यार्पण किया। नगर निगम स्थिति पंडित नेहरू की प्रतिमा और प्रतिमा स्थान की दुर्दशा पर निगम के भाजपा बोर्ड पर कई आरोप लगाए गए। उदयपुर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह ने कहा कि नगर निगम स्थिति पंडित नेहरू की मूर्ति और वहां बने पौंड की हालत खराब बेहद थी। कीचड़ जमा हुआ था, मूर्ति भी खराब स्थिति में थी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर वहां साफ सफाई की और दुग्धाभिषेक किया। नगर निगम के अधिकारियों को कहा तो उन्होंने बहाने बनाए। 30 साल से भाजपा का बोर्ड है। शहर में विकास तो दूर निगम स्थित प्रतिमा स्थल के हालत खराब बने पड़े हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved