For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102545735
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, अजमेर में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। |  Ajmer Breaking News: अंबेडकर प्रीमियर लीग पुष्कर 2025 के सीजन  4  का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: धार्मिक आयोजन जनमानस में धर्म के प्रति जागरूकता और समाज सेवा को बढ़ावा देते हैं : मंत्री श्री रावत |  Ajmer Breaking News: संडेज़ ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: मुख्य न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय ने नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर का किया लोकार्पण  |  Ajmer Breaking News: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, राजस्थान के 93 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में 99 परसेंट और उससे अधिक स्कोर किया; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की बड़ी पुलिया के पीछे स्थित चित्रगुप्त हरीधाम में आयोजित दो दिवसीय त्रिनेत्र गणेश व पुष्करेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में कोई होठ नही रहेगा प्यासा,पुष्कर सरोवर में जलीय जीवों का होगा संरक्षण••रावत |  Ajmer Breaking News: श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय |  Ajmer Breaking News: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न जनहित सर्वोपरि : पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया

Post Views 61

April 20, 2025

श्री सुंदर सिंह भंडारी और श्री गुलाबचंद कटारिया के बाद मेवाड़ गौरव सम्मान पाने वाले श्री वासुदेव देवनानी  तीसरे व्यक्ति

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया

श्री सुंदर सिंह भंडारी और श्री गुलाबचंद कटारिया के बाद मेवाड़ गौरव सम्मान पाने वाले श्री वासुदेव देवनानी  तीसरे व्यक्ति

महान विचारक स्व.सुन्दर सिंह भंडारी राज्यपाल होते हुए भी अपने कपड़े स्वयं धोते थे - श्री देवनानी  *

श्री देवनानी ने कहा - जागृत परिवार के लिए हर माता को बनना होगा जीजा माता 

-
अजमेर ,20अप्रैल। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को शनिवार को जन चेतना मंच द्वारा स्वर्गीय श्री सुंदर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला और अभिनंदन समारोह में मेवाड़ गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस सम्मान को पाने वाले श्री देवनानी तीसरे व्यक्ति हैं। इससे पहले यह सम्मान श्री सुंदर सिंह भंडारी और श्री गुलाबचंद कटारिया को मिला था। श्री देवनानी को यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय समाज सेवाओं, राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों और वैचारिक क्रांति के लिए दिया गया। 

 स्वर्गीय सुन्दर सिंह भंडारी के 105 वें जन्म दिवस पर जन चेतना मंच द्वारा ‘जागृत परिवार ही सशक्त राष्ट्र का आधार’ विषय पर आयोजित स्व.सुन्दर सिंह भंडारी स्मृति व्याख्यान माला और अभिनंदन समारोह  में श्री देवनानी ने कहा कि उनका मेवाड़ से पुराना व गहरा संबंध रहा है। इस सम्मान को पाकर वे गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की धरा महाराणा प्रताप के शौर्य, पन्नाधाय के त्याग और मीरा की भक्ति के लिए जानी जाती है। शिक्षा मंत्री के दायित्व के दौरान उन्हें अकबर महान के पाठ को हटाकर प्रताप महान के पाठ को जोड़ने का गौरवशाली कार्य करने का मौका मिला था। 

श्री देवनानी ने कहा कि स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी महान विचारक थे । उनका सादगीपूर्ण जीवन तपस्वी की भांति था। राज्यपाल होते हुए भी वे अपने कपड़े स्वयं  धोते थे। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय भंडारी के जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। 

श्री देवनानी ने कहा कि भारत सनातन संस्कृति की राह पर है। इसके मूल में भारतीय संस्कार है और संस्कार ही परिवार को जागरूक रखते हैं। जागरूक परिवार ही सशक्त भारत का आधार है। श्री देवनानी ने कहा कि परिवार को जागृत रखने के लिए प्रत्येक परिवार की माता को जीजा माता बनना होगा।

श्री देवनानी ने कहा कि हम वापस से संयुक्त परिवार की ओर लौट रहे हैं। यह सशक्त भारत और श्रेष्ठ भारत के लिए सुखद संकेत है। इस कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। राष्ट्र विकास के लिए हम सभी को इस क्षेत्र में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा। हमें आपस में कुटुंब प्रबोधन पर चर्चा करने की आवश्यकता है। आपसी संवाद से ही युवाओं को अवसाद से मुक्ति दिला सकते हैं, ताकि युवा आत्महत्या की प्रवृत्ति से दूर हो सके।

श्री देवनानी ने कहा कि परिवार को समय दें। संध्या आरती और संध्या भोजन परिवार के सभी सदस्य मिलकर करें। युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टि से संस्कारों को समझाएं। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भारत पर गर्व की अनुभूति करें। पुष्पक विमान, संजय, गणेश जी की सूंड यह प्राचीन भारत की महानता के परिचायक हैं।

समारोह  को अन्दानम गायत्री, श्री कैलाश, श्री जसवीर सिंह, श्री आई एम सेतिया, श्री हेमंत सिसोदिया ने भी संबोधित किया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved