For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102545741
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, अजमेर में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। |  Ajmer Breaking News: अंबेडकर प्रीमियर लीग पुष्कर 2025 के सीजन  4  का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: धार्मिक आयोजन जनमानस में धर्म के प्रति जागरूकता और समाज सेवा को बढ़ावा देते हैं : मंत्री श्री रावत |  Ajmer Breaking News: संडेज़ ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: मुख्य न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय ने नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर का किया लोकार्पण  |  Ajmer Breaking News: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, राजस्थान के 93 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में 99 परसेंट और उससे अधिक स्कोर किया; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की बड़ी पुलिया के पीछे स्थित चित्रगुप्त हरीधाम में आयोजित दो दिवसीय त्रिनेत्र गणेश व पुष्करेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में कोई होठ नही रहेगा प्यासा,पुष्कर सरोवर में जलीय जीवों का होगा संरक्षण••रावत |  Ajmer Breaking News: श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय |  Ajmer Breaking News: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न जनहित सर्वोपरि : पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु | 

अजमेर न्यूज़: जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, अजमेर में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

Post Views 11

April 20, 2025

पहले दिन तीर्थ क्षेत्र से घट यात्रा की शुर हुई, अयोध्या नगरी पर ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, वेदी शुद्धि, जप और आचार्य श्री वसुंनंदीजी महाराज के मंगल प्रवचनों के साथ कार्यक्रम शुरु

जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, अजमेर में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। देशभर से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं। धार्मिक उत्सव के पहले दिन तीर्थ क्षेत्र से घट यात्रा की शुरआत हुई जिसमें हज़ारो महिलाये सर पर कलश लेकर घट यात्रा मे शामिल हुई घट यात्रा मंदिर जी से शुरू होकर  बैंक कॉलोनी, शॉपनिंग काम्प्लेक्स, गाँधी नगर होते हुए अयोध्या नगरी पहुचे जहा पर ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, वेदी शुद्धि, जप और आचार्य श्री वसुंनंदीजी महाराज के मंगल प्रवचनों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसके बाद नित्य नियम पूजा, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, नान्दी विधान व यागमंडल विधान संपन्न हुए। माता मरुदेवी की गोद भराई, इन्द्र दरबार, कुबेर द्वारा रत्नवृष्टि, सोलह स्वप्न दर्शन, नृत्य, तत्वचर्चा, गीत-अर्चना व गर्भकल्याणक की आंतरिक क्रियाएं आयोजित हुईं। पहले दिन ही देशभर से करीब 15,000 श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी उप महापौर नीरज जैन और कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन ने शिरकत की और आचार्यश्री से आशीर्वाद प्राप्त कर जैन समाज की संयम और तपस्या की परंपरा को सराहा।

पंचकल्याणक महोत्सव 25 अप्रैल तक चलेगा। 23 अप्रैल को विशेष जेनेश्वरी दीक्षा का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि आचार्य वसुंनंदीजी की प्रेरणा से 11 वर्षों में बने इस तीर्थ क्षेत्र में भगवान शांतिनाथ की 54 फीट ऊँची प्रतिमा और पद्मासन में विराजित 24 तीर्थंकरों की 11.25 फीट ऊँची जिन चौबीसी की स्थापना की गई है। महोत्सव हेतु परिसर में अस्थायी अयोध्या नगरी का निर्माण भी किया गया है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved