For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102545736
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित भव्य श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र, अजमेर में 41 साधु-साध्वियों के सान्निध्य में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। |  Ajmer Breaking News: अंबेडकर प्रीमियर लीग पुष्कर 2025 के सीजन  4  का शुभारंभ  |  Ajmer Breaking News: धार्मिक आयोजन जनमानस में धर्म के प्रति जागरूकता और समाज सेवा को बढ़ावा देते हैं : मंत्री श्री रावत |  Ajmer Breaking News: संडेज़ ऑन साइकिल अभियान की शुरुआत |  Ajmer Breaking News: मुख्य न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय ने नवनिर्मित जिला न्यायालय परिसर का किया लोकार्पण  |  Ajmer Breaking News: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, राजस्थान के 93 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में 99 परसेंट और उससे अधिक स्कोर किया; |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की बड़ी पुलिया के पीछे स्थित चित्रगुप्त हरीधाम में आयोजित दो दिवसीय त्रिनेत्र गणेश व पुष्करेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: प्रदेश में कोई होठ नही रहेगा प्यासा,पुष्कर सरोवर में जलीय जीवों का होगा संरक्षण••रावत |  Ajmer Breaking News: श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, संस्था के भावी कार्यक्रमों के बारे में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय |  Ajmer Breaking News: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न जनहित सर्वोपरि : पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु | 

राजस्थान न्यूज़: जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने यमुना जल समझौते की समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक 

Post Views 21

April 20, 2025

पिलानी में मुख्यमंत्री की सभा में जनता को किया सम्बोधित

जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने यमुना जल समझौते की समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक 

पिलानी में मुख्यमंत्री की सभा में जनता को किया सम्बोधित

राजस्थान के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने आज यमुना जल समझौते की समीक्षा बैठक के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रस्तावित उच्च स्तरीय बैठक से पूर्व आयोजित की गई, जिसमें विभागीय अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की गई।

बैठक में यमुना जल समझौते की वर्तमान स्थिति, राजस्थान को मिलने वाले जल की मात्रा, वितरण व्यवस्था तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया गया। श्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए तथा समझौते से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समग्र समीक्षा करके मुख्यमंत्री को सटीक व समयोचित जानकारी प्रदान की जाए।

इस अवसर पर श्री रावत ने कहा, “जल संसाधन राज्य की धुरी है। यमुना जल समझौते के तहत हमें मिलने वाले जल का न्यायसंगत व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य सरकार जल संकट से निपटने के लिए हर स्तर पर सक्रिय है और हम इस दिशा में कोई कोताही नहीं बरतेंगे।”

बैठक के उपरांत श्री रावत ने पिलानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। सभा में हजारों की संख्या में जुटी देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए श्री रावत ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

श्री रावत ने कहा, “मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। जल, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम इस विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।”


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved