For News (24x7) : 9829070307
 शुक्रवार, अप्रैल 18, 2025 
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102428904
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

राजस्थान न्यूज़: 84 वर्षीय राजयोगिनी मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका, पहली बार दीदी को सौंपी गई बागडोर

Post Views 11

April 13, 2025

वे संस्थान की छठीं मुख्य प्रशासिका बनी हैं। इससे पहले वे चार वर्षों तक अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका के रूप में कार्य कर रही थीं।

आबूरोड। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की नई मुख्य प्रशासिका के रूप में 84 वर्षीय राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। यह निर्णय रविवार को आयोजित मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया। वे संस्थान की छठीं मुख्य प्रशासिका बनी हैं। इससे पहले वे चार वर्षों तक अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका के रूप में कार्य कर रही थीं।

यह नियुक्ति 8 अप्रैल को 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के देहावसान के बाद की गई है। यह संस्थान के इतिहास में पहली बार है जब किसी दीदी को मुख्य प्रशासिका की ज़िम्मेदारी दी गई है। परंपरागत रूप से अब तक यह पद संस्थान की दादियों को ही सौंपा जाता रहा है। इस बदलाव को एक नई पीढ़ी के उत्तरदायित्व के रूप में देखा जा रहा है।साथ ही, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी को अब अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका नियुक्त किया गया है।

मोहिनी दीदी का परिचय: वर्ष 1941 में दिल्ली में जन्मीं मोहिनी दीदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास, राजनीति विज्ञान और पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वे 1972 से ब्रह्माकुमारीज़ की सेवाओं से जुड़ी हुई हैं। वर्ष 1976 में उन्होंने उत्तरी अमेरिका में पहली बार सेवाकेंद्रों की स्थापना की और 1978 में अमेरिका के लिए एक क्षेत्रीय मुख्यालय की नींव रखी। वे USA के वर्ल्ड स्प्रीचुअल ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्षा हैं और 1981 से संयुक्त राष्ट्र में NGO प्रतिनिधित्व भी कर रही हैं।

ब्रह्मा बाबा के सान्निध्य में शिक्षा: मुख्य प्रशासिका नियुक्त होने के बाद मोहिनी दीदी ने कहा, "मुझे ब्रह्मा बाबा के साथ रहने और उनसे शिक्षा प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। उनकी शिक्षाएं ही मेरे जीवन और सामाजिक सेवा का आधार हैं। जैसे घरों में दादा-दादी को आगे रखा जाता है, उसी परंपरा को निभाते हुए अब मुझे यह दायित्व सौंपा गया है।"उनकी यह नियुक्ति ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण है, जो नारी नेतृत्व और आध्यात्मिकता के संगम का परिचायक भी बन गया है।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved