Post Views 11
April 9, 2025
संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए आज 9 अप्रैल 2025 को हो रहे राष्ट्रव्यापी जेलभरो एवं 1 जुलाई 2025 के भारत बंद को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के तत्वाधान में समस्त भारतीयों के मताधिकार के मौलिक अधिकार, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए निम्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जेलभरो आंदोलन और भारत बंद की घोषणा की गयी है -
लोकतंत्र एवं मताधिकार के मौलिक अधिकार की रक्षा हेतु चुनाव प्रक्रिया में सुधार भारत की समस्त जनता की भावना के विरोध में जबरन चुनाव प्रक्रिया में अनिवार्य रूप में असंवैधानिक EVM मशीन का उपयोग किया जा रहा है। जिससे आम चुनावों में EVM मशीन द्वारा हुए धांदली के कई सारे उदाहरण सामने आए है। वर्तमान EVM प्रणाली जनता के वोट के मौलिक अधिकार को शून्य कर रही है और 35% शासक वर्ग द्वारा सत्ता पर असंवैधानिक कब्जे का माध्यम बन चुकी है। इसलिए समस्त भारतीय समाज के द्वारा प्रतिनिधि के रूप में EVM को हटाने के लिए समस्त बैलेट पेपर से पारदर्शी चुनाव कराने के लिये यह जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है।
2. जाति आधारित जनगणना की मांग केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी की जाति आधारित जनगणना से इनकार करना संविधान विरोधी है। यह पिछड़े वर्ग को विकास की योजनाओं एवं आरक्षण से और समस्त संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखने की साजिश है। इसको उजागर करते हुए पिछड़े वर्ग की जाति आधारीत जनगनना न करने के पिछड़ा वर्ग विरोधी नीति के विरोध में यह जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved