Post Views 51
April 9, 2025
महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं निर्भया ब्रावो अवॉर्ड समारोह 8 अप्रैल 2025 को संपन्न
अजमेर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सोफिया गर्ल्स कॉलेज (स्वायत्तशासी), अजमेर के सहयोग से निर्भया सेना राजस्थान द्वारा दिनांक 08 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को एक भव्य "महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर" एवं "निर्भया ब्रावो अवॉर्ड समारोह" का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय स्तरीय पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर प्रेरणा देना है। इस कार्यक्रम में अजमेर शहर के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थानों से लगभग 1000 से ज्यादा बालिकाओं ने भाग लिया।
आयोजन के मुख्य अतिथियों में-श्रीमती अनीता भदेल जी (विधायक) श्री आनंद ठाकुर जी ( मुख्य संपादक, दैनिक भास्कर अजमेर) श्रीराम मीना जी (कमांडण्ट सी आर पी एफ)श्रीमती पद्मिनी सिंह ( वित्तीय सलाहकार जे ल न मेडिकल कॉलेज) श्रीमती अंजना यादव जी (सी आर पी ए फ)डॉ. रेखा मेहरा ( प्रिंसिपल, इंजीनियरिंग कॉलेज, अजमेर)
इसके अतिरिक्त शहर के कई प्राचार्य, उप-प्राचार्य, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस विशेष अवसर पर "निर्भया ब्रावो अवॉर्ड" के अंतर्गत 10 विभिन्न क्षेत्रों/विभागों से 28 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले वर्ष में समाज हित में सराहनीय कार्य किए हैं। इनमे कॉलेज एडुकेश से प्रोफेसर मीनाक्षी गहलोत, मजोर मीनाक्षी जैन, डॉ. ज्योति गजरानी, प्रोफेसर मोनिका कनन, मीना शर्मा शामिल है, डिफ़ेंस डिपार्टमेंट से रूपा पासवं, शर्मिला चौधरी, कुमारी पारुल को समानित किया गया, लीगल डिपार्टमेंट से निर्मला शर्मा, इंद्रकांत, सुमित्रा पाठक, पुलिस विभाग से प्रेरणा, द्रौपदी देवी, नीतू कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता मे इंदिरा पंचोली, मधु खंडेलवाल, आयुषी उपाध्याय, भर्ती श्रीवास्तव को, खेल के शेत्र मे सोनिया बिजवत एवं प्रियंका को, महिला उद्यमी मे अनन्या टाक, सरिता चौहान,प्रशासनिक विभाग से श्रीमती हेमलता, गीता मीना, नीलू गुर्जर शामिल है
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है —बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित करना। महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करना। समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना। सोफिया गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल एवं मुकेश राठौड़ फाउंडर् निर्भया सेना राजस्थान की यह संयुक्त पहल नारी शक्ति को समर्पित है, जो समाज में बदलाव की प्रेरणा बनेगी।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved